कछुआ प्रजनन क्षेत्र में मछली पकड़ने पर 19 गिरफ्तार

imagesभुवनेश्वर, 11 नवंबर –के केंद्रपाड़ा जिले में गहिरमाथा तट पर कछुआ प्रजनन क्षेत्र में मछली पकड़ने के कारण कम से कम 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी मंगलवार को एक अधिकारी ने दी। प्रभागीय वन अधिकारी केदार कुमार स्वैन ने आईएएनएस को बताया कि ये लोग सोमवार को समुद्री अभयारण्य के वर्जित इलाके में मछली पकड़ते हुए गिरफ्तार किए गए।

एक नवंबर को क्षेत्र में मछली पकड़ने पर सात महीने का प्रतिबंध लगने के बाद से यह दूसरी गिरफ्तारी की गई है।

समुद्री कछुओं के संरक्षण के लिए उनके प्रजनन काल को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने राज्य के 480 किलोमीटर के समुद्र तट में से 120 किलोमीटर समुद्र तटीय क्षेत्र में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाया है। प्रतिबंध 31 मई तक लागू रहेगा।

स्वैन ने बताया राजधानी भुवनेश्वर से लगभग 170 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य दुनिया के सबसे बड़े कछुआ प्रजनन स्थलों में से एक है, जहां अक्टूबर से नवंबर के बीच लगभग पांच लाख ओलिव रीडले कछुए समुद्र के पानी में एकत्र होते हैं और दिसंबर से मार्च के बीच प्रजनन करते हैं। इस साल कछुए पहले ही एकत्र हो चुके हैं।

मछुआरों के ट्रालरों से कछुओं के उसमें फंसने और मरने का खतरा रहता है। प्रजनन काल के दौरान तटों पर मछलियां पकड़ने और गश्ती के कारण कछुओं की संख्या में कमी आई है।

स्वन ने बताया कि एक नवंबर से गहिरमाथा तट के पास कई जगहों पर तीन या चार ओलिव रीडले कछुए देखे गए हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493