जेरूसलम, 11 नवंबर – इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा अधिकारियों को आदेश दिया है कि इजरायलियों पर घातक हमले करने वाले फिलिस्तीनियों के घर नष्ट कर दिए जाएं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस विवादास्पद दंडात्मक तरीके के इस्तेमाल का आदेश इजरायल के रक्षा नेतृत्व के साथ सुरक्षा वार्ता के दौरान लिया गया, जो सोमवार को दो इजरायलियों की चाकू मार कर की गई हत्या के बाद जेरूसलम में बुलाई गई थी।
प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि नेतन्याहू ने हत्या के लिए जिम्मेदार फिलिस्तीनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने आतंकवादियों के घरों को नष्ट करने के लिए सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाने के भी आदेश दिए हैं।
इजरायल लंबे समय से हमलावर फिलिस्तीनियों के रिश्तेदारों के घरों को नष्ट करने का दंडात्मक तरीका अपनाता रहा है। 1967 में फिलिस्तीन एवं गाजा पट्टी पर नियंत्रण स्थापित करने के बाद से इजरायली सुरक्षा बल सैंकड़ों घरों को नष्ट कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath