सिडनी, 19 मार्च (आईएएनएस)। अगर आप कजाकिस्तान में सरकारी दफ्तर में जा रहे हैं तो आपको बाहर रिसेप्शन पर ही अपना स्मार्टफोन छोड़ना होगा। इस मामले में सरकारी अधिकारी और आम आदमी में कोई फर्क नहीं होगी।
लीक हुए सरकारी ज्ञापन के हवाले से आस्ट्रेलियाई स्पेशल प्रसारक सेवा की वेबसाईट की रिपोर्ट में कहा गया है कि कजाकिस्तान के सरकारी दफ्तरों में आम लोगों और अधिकारियों को स्मार्टफोन साथ ले जाने की अब और अनुमति नहीं दी जाएगी।
मीडिया में लीक हुए सरकारी दस्तावेज के अनुसार, अधिकारियों के लिए दफ्तरों स्मार्ट फोन रखने पर प्रतिबंध 24 मार्च से प्रभावी हो जाएगा।
नई नीति का उद्देश्य संवेदनशील दस्तावेजों को लीक होने से रोकना है।
रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी ज्ञापन में लिखा है, ह्वाट्स ऐप के जरिए गोपनीय सरकारी दस्तावेज लीक हो रहे हैं। साथ ही निर्देश दिया गया है कि अधिकारी सिर्फ ऐसे फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें कैमरा और इंटरनेट की सुविधा नहीं होगी।
dharmpath.com dharmpath