कटरा-बिलासपुर के बीच विशेष रेलगाड़ी शुक्रवार से

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 08891 बिलासपुर- कटरा-बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष रेलगाड़ी (5 फेरे) बिलासपुर से 31 जुलाई से 28 अगस्त, 2015 तक प्रत्येक शुक्रवार को शाम 5.15 बजे प्रस्थान करके तीसरे दिन तड़के 3.40 बजे कटारा पहुंचेगी।

वहीं वापसी दिशा में 08892 कटरा-बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष रेलगाड़ी (5 फेरे) कटरा से दो से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार पूर्वाह्न् 11 बजे प्रस्थान करके दूसरे दिन रात्रि 11.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

रेल अधिकारी ने बताया कि एक वातानुकूलित 2 टीयर, आठ वातानुकूलित 3 टीयर एवं 6 शयनयान, दो सामान्य श्रेणी सह विकलांग अनुकूलन वाले डिब्बों वाली यह रेलगाड़ी मार्ग में पंदरा रोड, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, मरवारा, दमोह, सागर, बीना, मालखेड़ी, झांसी, ग्वालियर, आगरा छावनी, तुगलकाबाद, अंबाला छावनी, लुधियाना, जलंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी एवं उधमपुर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493