कटिहार-जालंधर विशेष साप्ताहिक ट्रेन लगाएगी 5 फेरे

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी संजय यादव ने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की अतिरक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कटिहार-जालंधर सिटी वाया गोरखपुर के मध्य एक जोड़ी विशेष साप्ताहिक गाड़ी 5 ट्रिपों में चलाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि कटिहार-जालंधर सिटी विशेष साप्ताहिक गाड़ी जालंधर सिटी से प्रत्येक शनिवार 5, 12, 19, 26 नवंबर एवं 3 दिसंबर को चलाई जाएगी। कटिहार से प्रत्येक गुरुवार 10, 17, 24 नवंबर एवं 1 दिसंबर को चलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि निर्णय के तहत विशेष साप्ताहिक गाड़ी संख्या 05717 कटिहार से 9 बजे प्रस्थान कर नौगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर स्टेशनों पर रुकते हुए छपरा से 17.10 बजे, सीवान से 18.15 बजे, थावे से 18.55 बजे, तमकुहीरोड से 19.47 बजे, पड़रौना से 20.30 बजे, कप्तानगंज से 21.30 बजे, गोरखपुर 22.30 बजे, बस्ती से 23.35 बजे, दूसरे दिन गोंडा से 1.05 बजे, सीतापुर कैंट से 4.10 बजे छूटकर मुरादाबाद, सहारनपुर,अम्बाला कैंट, लुधियाना स्टेशनों पर रुकते हुए जलंधर सिटी 16.35 बजे पहुंचेगी।

इसी प्रकार विशेष साप्ताहिक गाड़ी संख्या 05718 जलंधर सिटी से 1.15 बजे प्रस्थान कर लुधियाना, अम्बाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद स्टेशनों पर रुकते हुए सीतापुर कैंट से 16.30 बजे, गोंडा से 18.00 बजे, बस्ती से 19.40 बजे, गोरखपुर से 22.00 बजे, कप्तानगंज से 22.42 बजे, पड़रौना से 23.30 बजे, दूसरे दिन तमकुहीरोड से 00.22 बजे, थावे से 1.22 बजे, सीवान से 2.05 बजे, छपरा से 03.10 बजे छूटकर सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया स्टेशनों पर रुकते हुए कटिहार 11.30 बजे पहुंचेगी।

इस विशेष गाड़ी में साधारण श्रेणी के 6, शयनयान श्रेणी के 5, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 2, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 1 तथा 2 एसएलआर/एसएलआरडी सहित कुल 16 कोच लगेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493