कटिहार-जालंधर होली स्पेशल ट्रेन 2 फेरों में चलेगी

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सी.पी. चौहान ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए कटिहार-जालंधर सिटी के बीच एक जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन का संचलन दो फेरों में किया जाएगा।

05717/05718 कटिहार-जालंधर सिटी-कटिहार साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन कटिहार से 9 व 16 मार्च (गुरुवार) को तथा जालंधर सिटी से 11 व 18 मार्च (शनिवार) को चलाई जाएगी।

उन्होंने बताया, “05717 कटिहार-जालंधर सिटी साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन कटिहार से 9 बजे प्रस्थान कर नौगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन गोंडा, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना स्टेशनों पर रुकते हुए जालंधर सिटी 18.30 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05718 जालंधर सिटी-कटिहार साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी जालंधर सिटी से 01.15 बजे प्रस्थान कर लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन तमकुहीरोड, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नौगछिया स्टेशनों पर रुकते हुए कटिहार 11.30 बजे पहुंचेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493