जम्मू, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह ने मंगलवार को कठुआ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग को लेकर यहां एक विरोध जुलूस निकाला।
कठुआ मामले के आरोपियों के समर्थन में निकाले गए ‘हिंदू एकता मंच’ के जुलूस में शामिल होने के बाद मचे हंगामे के बाद सिंह ने वन मंत्री के पद से तथा चंदर प्रकाश गंगा ने उद्योग मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।
सिंह ने शहर के सतवारी चौक क्षेत्र में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, “वह हमारी अपनी बेटी थी। हम उसके दोषियों को सजा दिलाने के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि यहां से दूर रह रहे लोग तथ्यों को बिना जाने मामले को बिगाड़ रहे हैं।”
राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने सोमवार को दोनों मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर कर लिए थे।
dharmpath.com dharmpath