मुंबई, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। क्रिसमस के मौके पर पूरी दुनिया में जश्न मनाया जा रहा है और इस जश्न में मुंबई वासी भी पीछे नहीं हैं।
कड़ाके की ठंड में भी गुरुवार आधी रात से ही लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर और गीत गाकर क्रिसमस का जश्न मनाना शुरू कर दिया।
महाराष्ट्र के मुंबई, थाणे, नासिक समेत कई शहरों के चर्च में मिडनाइट मास में लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
गुरुवार आधी रात को प्रभु यीशु का जन्म होते ही लोगों ने एक दूसरे को बधाईयां देनी शुरू कर दीं।
महाराष्ट्र के कई शहरों में तापमान औसत से कम है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके बावजूद लोगों के जोश में कोई कमी नहीं दिख रही है।
कई गैर-सरकारी, कार्पोरेट घरानों और सामाजिक संस्थानों द्वारा वंचित बच्चों के लिए क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया है।
dharmpath.com dharmpath