कड़ाके की ठंड की चपेट में शिमला, मनाली

शिमला, 6 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों शिमला और मनाली में शनिवार को मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गयाा। राज्यभर का न्यूनतम तापमान औसतन 2-3 डिग्री से डिग्री से नीचे रहा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य के कई स्थानों का तापमान हिमांक बिंदू पर है।

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में सप्ताह भर बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस से कहा, “सप्ताह भर तक पश्चिमी विक्षोभ की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान अगले दो दिनों तक मौसम के औसत तापमान से दो-तीन डिग्री नीचे रहेगा।”

लाहौल और स्पीति जिले के मुख्यालय केलांग का न्यूनतम तापमान शून्य से 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

किन्नौर जिले में कल्पा का तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि धर्मशाला का तापमान पांच डिग्री और डलहौजी का 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य की राजधानी में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि मनाली में शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493