कड़ी मेहनत और किस्मत मदद करती है : रफ्तार

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन और जॉन अब्राहम जैसे बॉलीवुड दिग्गजों के लिए गीत गा चुके रैपर रफ्तार ने कहा कि कड़ी मेहनत और किस्मत ने मनोरंजन-जगत में नाम कमाने में मदद की।

रफ्तार का असली नाम दीलिन नायर है। उन्होंने आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि यह मेरे भाग्य और कड़ी मेहनत का नतीजा है।”

केरल में जन्मे रैपर का मानना है कि इस उद्योग में सफलता के लिए थोड़ा भाग्यशाली होना भी जरूरी है।

उन्होंने ‘स्वाग मेरा देसी’, ‘इंस्टाग्राम लव’, ‘ऑल ब्लैक’ जैसे गीत गाए हैं।

रफ्तार ने कहा, “आपको थोड़ा भाग्यशाली भी होना चाहिए, क्योंकि यहां कई लोग और भी हैं, जो यही करने की कोशिश करने में जुटे हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493