कतर के क्लब अल घाराफा से जुड़ने को तैयार श्नाइडर

पेरिस, 6 जनवरी (आईएएनएस)। फ्रेंच फुटबाल क्लब नीस के लिए खेलने वाले डच स्टार वेस्ले श्नाइडर कतर के क्लब अल घाराफा से जुड़ने को तैयार हैं।

समचाार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक नीस और घाराफा के बीच श्नाइडर के करार सम्बंधी औपचारिकता पूरी हो चुकी है और अब यह खिलाड़ी मेडिकल टेस्ट के लिए कतर जाएगा।

जैसे ही श्नाइडर मेडिकल टेस्ट पास कर लेंगे, नीस उन्हें करार सम्बंधी बाध्यताओं से आजाद कर देगा।

रियल मेड्रिड और इंटर मिलान जैसे क्लबों के लिए खेल चुके 33 साल के श्नाइडर ने अगस्त 2017 में नीस के साथ करार किया था।

श्नाइडर नीदरलैंड्स के लिए सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने देश के लिए कुल 133 मैच खेले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493