उप्र: पति को बंधक बना 3 बदमाशों ने महिला से किया दुष्कर्म

बांदा, 6 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा हथियारों के बल पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बदौसा के थानाध्यक्ष रामकेवल पटेल ने दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बताया, “चित्रकूट जिले की एक तीस साल की महिला शुक्रवार की शाम भदावल गांव से पैदल अपने पति और एक रिश्तेदार के साथ बागै नदी पार कर अपने गांव जा रही थी, तभी जंगल में तीन अज्ञात हथियार बंद बदमाशों ने तीनों को भयभीत कर बंधक बना लिया। बाद में वहीं बनी एक झोपड़ी में ले जाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।”

उन्होंने बताया, “महिला की शिकायत पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए जिले के सरकारी अस्पताल भेजा गया है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493