कतर में भारतीय के घर में लगी आग

दोहा, 31 मई (आईएएनएस)। कतर में एक भारतीय का घर जलकर खाक हो गया। आग में परिवार के किसी सदस्य को नुकसान नहीं पहुंचा।

समाचारपत्र ‘पेनिनसुला कतर’ की रविवार की रपट के अनुसार, दोहा के करीब स्थित इस घर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी।

समाचारपत्र के मुताबिक, जिस वक्त आग लगी घर का मालिक घर पर नहीं था। उसने आग लगने की जानकारी मिलने पर पत्नी एवं अपने बेटे को अपने पासपोर्ट लेकर तुरंत घर से बाहर निकलने को कहा।

समाचारपत्र के अनुसार, एक नागरिक अधिकारी का आरोप है कि गैर कानूनी रूप से अलग किए गए घरों की वजह से हाल में दोहा क्षेत्र में घरों में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493