कतर : विश्व कप स्टेडियम स्थल पर भारतीय श्रमिक की मौत

दोहा, 1 मई (आईएएनएस)। कतर में अल बैत 2022 फुटबाल विश्व कप स्टेडियम के निर्माण स्थल पर एक भारतीय कामगार की मृत्यु हो गई। टूर्नामेंट की आयोजन समिति ने रविवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 48 साल के इस कामगार की मृत्यु बुधवार को कतर के शहर अल खोर में स्टेडियम के निर्माण स्थल पर हृदयगति रुकने से हुई।

कतर की 2022 फुटबाल विश्व कप आयोजन की सर्वोच्च समिति ने घोषणा की है कि इस बात की जांच कराई जाएगी कि भारतीय मजदूर की मौत किन परिस्थितियों में हुई है।

कतर में फुटबाल विश्व कप के स्टेडियम के निर्माण में लगे श्रमिकों को कई मानवाधिकार संगठनों ने बहुत ही गरीब लोग बताया है।

मानवाधिकार संगठनों की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक सैकड़ों कामगारों की मृत्यु हो चुकी है।

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा था कि कतर में विश्व कप के स्टेडियम और सुविधाओं के निर्माण कार्यों में आव्रजक श्रमिकों का बड़े पैमाने पर शोषण किया जा रहा है। श्रमिक गैरइंसानी हालात में अपने मौलिक अधिकारों के बिना काम करने पर विवश हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493