कंसल्टिंग (परामर्श) फर्म बूज एलन हैमिल्टन के लिए काम करने वाले हेरॉल्ड थॉमस मार्टिन तृतीय (51) पर संदेह है कि उसने राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) द्वारा विरोधी देशों जैसे रूस, चीन, ईरान और डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक कोरिया के लिए विकसित अति गोपनीय ‘स्रोत कोड’ को तोड़ने का प्रयास किया।
समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने दो सरकारी अधिकारियों के हवाले से बताया कि मार्टिन पर कुछ पुरानी जानकारियां हासिल करने का आरोप है, जबकि ‘वाशिंगटन पोस्ट’ की खबर के मुताबिक, जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या अगस्त में दिखे एनएसए की जबरदस्त ऑनलाइन हैंकिंग के उपकरणों में मार्टिन का स्पष्ट रूप से हाथ है।
dharmpath.com dharmpath