कनाडाई प्रधानमंत्री ने जंगल में आग से क्षति का जायजा लिया

ओटावा, 14 मई (आईएएनएस)। कनाडा के जंगलों में पिछले हफ्ते लगी भयानक आग से हुई क्षति का आकलन करने के लिए कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन टड्रो ने अलबर्टा प्रांत के फोर्ट मैकर्मुे क्षेत्र का दौरा किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस आग ने 2400 घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बर्बाद कर दिया और क्षेत्र के 94,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए।

यह आग फिलहाल 2400 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है। आग फोर्ट मैकमुर्रे इलाके से दूर चली गई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह जंगली इलाके में आगामी कई सप्ताहों तक लगी रहेगी।

प्रांतीय राजधानी एडमोनटन में एक सम्मेलन में टड्रो ने कहा कि ताजा जानकारी होने और टीवी पर चित्रों को देखने के बावजूद प्रभावित क्षेत्र के दौरे के दौरान बड़े पैमाने पर हुई क्षति को देखने से उन्हें बड़ा झटका लगा है।

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि कनाडाई लोग अब तक समझ पाए हैं कि क्या हुआ था।”

टड्रो ने कहा, “वे जानते हैं कि आग लगी थी। यह आश्चर्यजनक समाचारों की शुरुआत थी और यह भी बताया गया कि शहर के कई हिस्से बचा लिए गए।”

बहरहाल अग्निशमन दल के 1,714 कर्मी, 123 हेलीकॉप्टर, 226 भारी उपकरणों और 26 हवाई टैंकर आग बुझाने में लगे हुए हैं।

आग से विस्थापित हुए लोग अब प्रांतभर और देशभर में फैल गए हैं और अब यह जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं कि आने वाले सप्ताहों में वे कब अपने घर लौट सकते हैं। कई लोग समुदाय के पुनर्निर्माण के लिए पैसों के लिए संघीय सरकार की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।

उत्तरी अलबर्टा में हालत में सुधार लाने और पुनर्निर्माण में संधीय सरकार के प्रयासों में समन्वय स्थापित करने के लिए टड्रो ने इस सप्ताह के शुरू में विशेष मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक बुलाई थी।

हाल में मिली खबर के अनुसार, जंगल की आग में कोई खास वृद्धि नहीं हुई है। हालांकि शुक्रवार की रात में चार नई जगहों पर आग लग गई।

कुल 17 जगहों पर आग लगी हुई है, जिनमें एक जगह की आग नियंत्रण से बाहर है। दो जगहों पर आग पर काबू पाया जा रहा है, आठ जगहों पर आग अब नियंत्रण में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493