बोका जूनियर्स ने इटली स्ट्राइकर ओस्वाल्दो को निकाला

ब्यूनस आयर्स, 14 मई (आईएएनएस)। फुटबाल क्लब बोका जूनियर्स ने इटली के अंतर्राष्ट्रीय स्ट्राइकर दानी ओस्वाल्दो को टीम से निकाल दिया है।

ब्यूनस आयर्स, 14 मई (आईएएनएस)। फुटबाल क्लब बोका जूनियर्स ने इटली के अंतर्राष्ट्रीय स्ट्राइकर दानी ओस्वाल्दो को टीम से निकाल दिया है।

कोपा लिबर्टाडोरेस में हुए एक मुकाबले के बाद ओस्वाल्दो को ड्रेसिंग रूम में धूम्रपान करते हुए पाया गया था, जिसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अर्जेटीना में जन्मे 30 वर्षीय खिलाड़ी ने इटली के लिए 14 मुकाबले खेले हैं और उन्हें गुरुवार को हुए क्वार्टर फाइनल के पहले चरण के मुकाबले में क्लब के साथ एक विकल्प के रूप में चुना गया।

बोका और उरुग्वे के क्लब नेक्शनल के बीच हुआ यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।

मोंटेवीडियो में हुए मुकाबले के बाद ओस्वाल्दो सीधे ड्रेसिंग रूम में चले गए, जबकि टीम के अन्य साथी प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करने के लिए मैदान में ही मौजूद थे।

अर्जेटीना की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बोका के अधिकारियों ने ओस्वाल्दो को ड्रेसिंग रूप में धूम्रपान करते हुए पाया।

बोका के प्रबंधक गुइलेर्मो बारोस ने इस बात की जानकारी होने के बाद क्लब के अध्यक्ष डेनिएल एंगलीसी को बताया कि वह ओस्वाल्दो को टीम में नहीं देखना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493