कनाडा आतंकवाद के खतरे से अछूता नहीं : हार्पर

ओटावा, 24 जून (आईएएनएस)। कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने कहा है कि उनका देश आतंकवाद के खतरे से अछूता नहीं है और इसलिए लगातार सतर्कता अनिवार्य है।

हार्पर ने मंगलवार को ‘नेशनल डे ऑफ रिमेम्बरेंस फॉर विक्टिम्स ऑफ टेररिज्म’ पर ‘हॉल ऑफ ऑनर’ पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए यह बात कही। यह दिवस 1985 में एयर इंडिया के विमान में विस्फोट की घटना में मारे गए लोगों के सम्मान में मनाया जाता है।

एयर इंडिया का एक विमान टोरंटो से लंदन जाते वक्त आयरलैंड के तट से दूर 23 जून, 1985 को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस घटना में सभी 329 यात्री मारे गए थे। मृतकों में अधिकांश भारतीय मूल के कनाडाई नागरिक सवार थे।

सिख चरमपंथियों पर विमान में विस्फोट का आरोप लगाया गया था।

हार्पर ने कहा कि वह मदद नहीं कर सकते, लेकिन वह उन कनाडाई लोगों को याद कर सकते हैं, जो एयर इंडिया विमान-182 हादसे, विश्व व्यापाक केंद्र पर हुए हमले तथा कनाडाई सुरक्षा एजेंसी द्वारा आतंकवादी हमले को नाकाम करने की घटना में मारे गए लोगों को याद करते हैं।

उन्होंने कहा, “यह स्मृति आगाह करने वाली है कि कनाडा आतंकवाद के खतरे से मुक्त नहीं है और लगातार सतर्कता अनिवार्य है।”

संसद भवन में जमा हुए लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह आतंकवादी हमला था, जिसमें एयर इंडिया के विमान में सवार सभी 329 लोगों की मौत हो गई थी।

उन्होंने कहा, “इस शोकमग्न बरसी पर, हम उस जघन्य हमले में मारे गए लोगों के मित्रों और परिजनों के साथ खड़े हैं।

मृतकों के रिश्तेदारों में सुशील गुप्ता भी शामिल थे, जिनकी मां इस हादसे में मारी गई थीं। उन्होंने कहा उन्हें इस बात का अफसोस है कि उनके बच्चे अपनी दादी को नहीं देख पाएंगे।

आयरलैंड में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भारत के विदेश राज्य मंत्री वी.के.सिंह, आयरलैंड के विदेशी मामलों के मंत्री चार्ली फ्लैंगन और कनाडा के न्याय मंत्री पीटर मैके शामिल हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493