कनाडा के शेयर बाजार में गिरावट

टोरंटो, 4 मई (आईएएनएस)। वैश्विक विकास से संबंधित नई चिंता के बीच कनाडा का टोरंटो स्थित मुख्य शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ दो सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया।

टोरंटो स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक स्टैंडर्ड एंड पुअर्स/टीएसएक्स कंपोजिट इंडेक्स 157.95 अंकों या 1.14 फीसदी गिरावट के साथ 13,707.68 पर बंद हुआ। टीएसएक्स सूचकांक के आठ में से छह सेक्टरों में गिरावट रही।

अमेरिकी कच्चे तेल भंडार में वृद्धि की संभावना के बीच तेल मूल्य में गिरावट देखी गई। जून डिलीवरी वाला वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट का मूल्य 1.13 डॉलर घटकर प्रति बैरल 43.65 डॉलर रह गया। वहीं, जुलाई डिलीवरी वाला ब्रेंट क्रूड की कीमत 86 सेंट घटकर 44.97 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई।

कनाडाई डॉलर में कमजोरी दर्ज की गई और यह 0.7866 डॉलर पर बंद हुआ, जो सोमवार को 0.7977 डॉलर पर बंद हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493