बीएमडब्ल्यू की प्रथम तिमाही में रिकार्ड बिक्री

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि प्रथम तिमाही में उसकी बिक्री 5.9 फीसदी बढ़कर 5,57,605 रही।

इस दौरान चीन में हुई बिक्री का आंकड़ा 10.5 फीसदी बढ़कर 1,27,167 रहा।

कंपनी के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष हराल्ड क्रूगर ने कहा, “प्रथम तिमाही का प्रदर्शन इस बात का एक और प्रमाण है कि चुनौतीपूर्ण माहौल में भी हमारा मुख्य कारोबार सकारात्मक आय दर्ज कर सकता है।”

बीएमडब्ल्यू ने कहा कि उसके कर्मचारियों की संख्या साल-दर-साल आधार पर 4.4 फीसदी बढ़कर 1,22,692 दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493