‘कौन’ और ‘फोबिया’ के बीच कोई तुलना नहीं : पवन कृपलानी

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार पवन कृपलानी की नई फिल्म ‘फोबिया’ को रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘कौन’ की तरह बताया जा रहा है। लेकिन, खुद पवन ने कहा है कि दोनों फिल्मों के बीच तुलना नहीं की जा सकती है।

कृपलानी ने आईएएनएस से कहा, “मुझे ‘कौन’ देखने में मजा आया था, लेकिन दोनों फिल्मों के बीच कोई समानता नहीं।”

उन्होंने कहा,”एक दर्शक के रूप में यह मजेदार फिल्म थी और मैंने इसका आनंद लिया था। मैं समझता हूं कि लोग ‘फोबिया’ और ‘कौन’ की तुलना इसलिए कर रहे हैं क्योंकि दोनों मनोवैज्ञानिक थ्रिलर हैं और दोनों में लड़की घर में फंस जाती है। लेकिन, यह फिल्म पूरी तरह अलग है और इसे दिखाने का तरीका अलग है।”

फिल्म ‘कौन’ 1999 में रिलीज हुई थी, जिसमें उर्मिला मातोंडकर मुख्य भूमिका में थीं। ‘फोबिया’ में राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

कृपलानी का मानना है कि बॉलीवुड उद्योग में मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्में अधिक नहीं बनी हैं।

उन्होंने कहा, “हमारा झुकाव इस तरह की फिल्में बनाने पर नहीं होता। हम अपनी रोमांटिक, एक्शन, मसाला फिल्में पसंद करते हैं। मुझे नहीं पता कि हम इस पर काम क्यों नहीं कर रहे। मुझे उम्मीद है कि ‘फोबिया’ फिल्म उद्योग में बदलाव की वजह बनेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493