कनाडा : नौका हादसे में मरे सीरियाई बालक के रिश्तेदार ने सैलून खोला

मोहम्मद कुर्दी, अपनी पत्नी और पांच बच्चों को लेकर 28 दिसंबर को वैंकूवर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे थे और यहां उनकी बहन टीमा कुर्दी उन्हें लेने पहुंचीं। टीमा कई सालों से कनाडा में रह रही हैं।

उल्लेखनीय है कि सारिया के रहने वाले कुर्दी परिवार ने सितंबर 2015 में तुर्की से ग्रीस जाने के दौरान भूमध्यसागर पार करते समय एक नौका हादसे में अपने अबोध बेटे एलन (3) को खो दिया था। उसका शव बाद में तुर्की के एक समुद्रतट पर पड़ा मिला था, जिसकी मार्मिक तस्वीर ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था और शरणार्थी संकट पर नए सिरे से विचार करने के लिए मजबूर कर दिया था। इस घटना के बाद मोहम्मद एवं उनके परिवार जैसे अन्य लोग कनाडाई लोगों की हमदर्दी की वजह बन गए।

मोहम्मद एवं उनके परिवार को युद्धग्रस्त देश सीरिया को छोड़े तीन साल हो गए हैं। मोहम्मद सीरिया में एक हज्जाम थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493