कनाडा : भारतीय रेस्तरां में विस्फोट, 15 घायल

ओटावा, 25 मई (आईएएनएस)। कनाडा के मिसिसॉगा शहर में भारतीय रेस्तरां में विस्फोट की घटना में 15 लोग घायल हो गए।

‘सीबीसी कनाडा’ के मुताबिक, हुरोन्टेरियो स्ट्रीट व एलिंग्टन एवेन्यू पूर्व स्थित बॉम्बे भेल रेस्तरां में गुरुवार रात करीब 10.30 बजे यह घटना हुई।

घटनास्थल पर मौजूद सहायक चिकित्सकों के अनुसार, विस्फोट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें पड़ोसी शहर टोरंटो के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

‘पील रीजनल पैरामेडिक सर्विसेज’ के प्रवक्ता ने ग्लोबल न्यूज को बताया कि रेस्तरां की इमारत देखने में बिल्कुल ठीक मालूम पड़ रही है, लेकिन वहां शीशे टूटे पाए गए।

अभी विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493