मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। लोकप्रिय धारावाहिक ‘सावधान इंडिया’ की निर्माता नंदिता कोठारी की बेटी नताशा फिल्म उद्योग जगत में निर्माता के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।
निर्देशक के साथ लंबे समय तक पटकथा पर काम करने के बाद नताशा लंदन से लौट आई हैं और अब वह एक फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी, जो कॉलेज रियूनियन पर आधारित है।
नताशा ने कहा, “मैं हमेशा किताबें पढ़कर बढ़ी हुई हूं और मैंने हमेशा कल्पना की और कुछ ऐसा करना चाहती थी, जो लोगों का दिल छू ले। मुझे उम्मीद है ऐसा ही इस परियोजना के साथ भी करूंगी।”
इस फिल्म का निर्देशन चिंतन नरेश शाह करेंगे।
dharmpath.com dharmpath