ओटावा, 26 अगस्त (आईएएनएस)। टोरंटो में तीर- कमान (क्रॉसबो) से हुए हमले में एक महिला समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। इस मामले में एक 35 वर्षीय एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया गया है।
समाचार पत्र नेशनल पोस्ट के अनुसार, माना जाता है कि गिरफ्तार व्यक्ति ने गुरुवार को पूर्वी टोरंटो में एक बंगले के गैरेज में तीन लोगों को मारने के लिए तीर-कमान (क्रॉसबो) का इस्तेमाल किया और उन्हें दर्द से कराहते छोड़कर भाग गया। काफी खून बह जाने के कारण उनकी सड़क पर ही मौत हो गई।
यह घटना स्कारबोरो के पूरब में मरखाम रोड और एलिंगटन एवेन्यू के निकट हुई।
पीड़ितों में एक ने किसी तरह पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी।
तीर-कमान (क्रॉसबो) हमले में संदिग्ध भी गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन उस पर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
मरने वालों की पहचान तब तक गुप्त रखी जा रही है, जब तक कि उनके परिजनों का पता नहीं लग जाता। बताया गया है कि उनकी आपस में रिश्तेदारी थी।
इस घटना के बाद शहर के तटीय भाग में एक अन्य आपराधिक घटना की गुत्थी सुलझाई जा रही थी।
शहर के तटीय भाग में एक संदिग्ध पैकेट मिलने से एक संभावित बम खतरे की चेतावनी के मद्देनजर प्रतिक्रियास्वरूप पुलिस ने रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और नाभिकीय दल के सदस्यों को एक सम्मिलित अधिकार वाले भवन के पास भेज दिया और आसपास की गलियों को बंद कर दिया।
पुलिस का मानना है कि संदिग्ध पैकेट और भयानक घटना के बीच संबंध हो सकता है।
dharmpath.com dharmpath