जेराई फिटनेस के ब्रांड एंबेस्डर बने निशक्त एथलीट शाम सिंह शेरा (फोटो सहित)

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी व्यायाम उपकरण निमार्ता कंपनी-जेराई फिटनेस ने एनजीओ ‘उड़ान’ एवं ‘चेतनालय’ के साथ मिलकर शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशक्त एथलीट और पंजाब के निवासी शाम सिंह शेरा को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया।

कारपोरेट सोशल रिसपांसबिलिटी (सीएसआर ) प्रोग्राम के तहत शाम सिंह शेरा उन निशक्त लड़के-लड़कियों को प्रशिक्षण देंगे, जो एथलीट बनना चाहते हैं। शुरूआती चरण में कुल 20 निशक्त लड़के-लड़कियों का चयन किया जाएगा, जो उनके मार्गदर्शन में गहन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

शाम सिंह शेरा, पोलियो से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक प्रेरणा हैं, जिन्होंने अपने जीवन में सभी चुनौतियों पर विजय हासिल करने में सफलता पाई है। यह देश के निशक्त युवाओं के लिए रोजगार विकसित करने का अवसर है। इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को पहचानकर समाज में बदलाव लाने की वकालत करना है, जिससे उनकी प्रतिभाओं के साथ पूरा न्याय हो और उन्हें सामुदायिक जीवन में बेहतर ढंग से शामिल किया जा सके।

शाम सिंह शेरा का दायां पैर पोलियो से ग्रस्त है और इसके बावजूद वह कई बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप जीत चुके हैं, जिनमें 2011 में स्पेन में आयोजित मिस्टर वल्र्ड भी शामिल है।

उन्होंने 2015 में अमेरिका में आयोजित इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है। उन्होंने जो प्रतियोगिताएं जीती हैं उनमें आईएफबीबी वल्र्ड चैंपियनशिप दो बार (2011 और 2015), 10 बार मिस्टर इंडिया चैंपियन बनना शामिल हैं। इसके अतिरिक्त वह तीन बार मिस्टर नॉर्थ इंडिया भी रह चुके हैं और कई बार पंजाब राज्य के चैंपियन भी बन चुके हैं।

जेराई फिटनेस के प्रबंध निदेशक राजेश राय ने कहा, ‘जेराई फिटनेस के सीएसआर प्रोजेक्ट के लिए शाम सिंह शेरा और उड़ान के साथ जुड़कर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य भारत की निशक्त युवा आबादी को कुशल बनाना है। शाम विश्वस्तरीय एथलीट बनने का सपना देख रहे निशक्त लड़के-लड़कियों के लिए एक आदर्श हैं।”

जेराई फिटनेस अपने सीएसआर प्रोग्राम के तहत नई दिल्ली और देश भर में फिटनेस ट्रेनिंग वर्कशॉप की सीरीज आयोजित करेगी और एथलीट बनने का सपना देख रहे निशक्त लड़के-लड़कियों को शाम सिंह शेरा से प्रशिक्षण प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा। इस पूरी परियोजना का खर्च जेराई फिटनेस उठाएगी। इसके साथ ही जेराई फिटनेस ह्यउड़ानह्य को नई दिल्ली और देश के अन्य राज्यों में निशक्त आबादी के कल्याण के लिए व्यायाम उपकरण भी दान में देगी।

जेराई फिटनेस का नजरिया देश भर में फिटनेस प्रतियोगिताओं का आयोजन कर भारत में प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें प्रशिक्षित करना है। 2014 में जेराई फिटनेस ने अपनी ह्यजेराई क्लासिकह्य फिटनेस प्रतियोगिता की शुरूआत की थी। इस वार्षिक आयोजन में जेराई स्ट्रॉन्गमैन, जेराईज मेन्स फिजिक और जेराईज वीमेन्स फिटनेस मॉडल जैसी श्रेणियों में प्रतिस्पधार्एं कराई जाती हैं।

नई दिल्ली में जेराई फिटनेस 27 अगस्त 2016 को एनसीयूआई ऑडिटोरियम में एक फिटनेस प्रतियोगिता का आयोजन करेगी, जिसमें जेराई क्लासिक 2017 के लिए उत्तर भारत से फाइनलिस्टों का चयन किया जाएगा। करीब 200 महिला एवं पुरुष एथलीटों के इस भव्य आयोजन में शिरकत करने की उम्मीद है। इसके विजेताओं का चयन बेहद प्रतिष्ठित इंटरनैशनल फिटनेस सेलिब्रिटी जैसे जॉन ल्यूकास, जेना लिमरिक, चंतेल वैन लॉगेनबर्ग और रोसेफ रैकिच के सदस्यों वाला पैनल करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493