कनाडा में 180 से ज्यादा जंगल में आग की घटनाएं

ओटावा, 9 जुलाई (आईएएनएस)। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया (बीसी) प्रांत ने आपात स्थिति की घोषणा की है क्योंकि यह 180 से ज्यादा जंगलों में आग की घटनाओं से जूझ रहा है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, संघीय सरकार ने शनिवार को कहा कि वह हालात पर करीब से नजर रखे हुए है और आग्रह पर सहायता करने के लिए तैयार है।

कनाडाई ब्राडकास्टिंग कॉरपोरेशन की रिपोर्ट के अनुसार, एक अनुमान के मुताबिक 7,000 लोगों को अपना घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है।

यह पहली आपात स्थिति है जिसे प्रांत ने 14 साल में घोषित किया है।

बीसी वाइल्डफायर सर्विस ने कहा कि जंगल की आग को फैलाने में आकाशीय बिजली, तेज हवाएं व ज्यादा गर्मी, सभी योगदान दे रहे हैं, जो सैकड़ों किलोमीटर में जल रहा है।

बीसी वाइल्डफायर सर्विस ने कहा कि गुस्ताफसेन जंगल की आग शनिवार की दोपहर बाद से करीब 3,200 हेक्टेयर में फैल गई। करीब 120 दमकलकर्मी इस आग को बुझाने में लगे हैं।

ब्रिटिश कोलंबिया सलाना 2,000 से ज्यादा जंगल की आग की घटनाओं का सामना करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493