कन्नड़ अभिनेता शिवराज अस्पताल में भर्ती

बंगलौर, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। कन्नड़ सुपरस्टार शिवराज कुमार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

प्रशंसक उन्हें प्यार से शिवन्ना कहते हैं। जब वह जिम में थे तो अचानक गिर गए। वह 54 वर्ष के हैं।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “जिम मैनेजर ने शिवराज की पत्नी को सूचना दी। उन्हें तुरंत यहां कोलंबस अस्पताल में ले गए। चिकित्सकों ने बताया कि अभिनता को मामूली दिल को दौरा पड़ा है।”

प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता राजकुमार के बेटे शिवराज कुमार को इसके बाद माल्या अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्र ने कहा, “प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि उमकी धमनी में दो रुकावटें हैं और वह एंजियोप्लास्टी कराने पर विचार कर रहे हैं।”

सूत्र ने कहा कि शिवराज कुमार को अगले दो दिनों तक अस्पताल की निगरानी में रखा जाएगा।

शिवराज निर्देशक राम गोपाल वर्मा की द्विभाषी फिल्म ‘किलिंग वीरप्पन’ की शूटिंग कर रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493