सैंट पीटर्सबर्ग, 18 जून (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कन्फेडरेशंस कप के आयोजन की शुरुआत के लिए फीफा का शुक्रिया अदा किया है।
पुतिन ने इस टूर्नामेंट के दौरान दिखाए भरोसे और तैयारियों में मदद के लिए फीफा का आभार जताया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शनिवार रात को आयोजित हुए उद्घाटन समारोह में 1,500 से अधिक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। ये सभी प्रस्तुतियां रूस के इतिहास, संस्कृति और प्रकृति को समर्पित थीं।
पुतिन ने शनिवार रात को आयोजित हुए रूस और न्यूजीलैंड के बीच के मैच का भी आनंद लिया।
उल्लेखनीय है कि एक साल बाद रूस 2018 फीफा विश्व कप टूर्नामेंट का भी आयोजन करेगा।
रूस ने कन्फेडरेशंस कप के ग्रुप-ए में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड को 2-0 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath