अहमदनगर, 18 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में अहमदनगर के शेवगांव गांव में एक पूर्व सैनिक और उनके परिवार के सदस्यों की रविवार तड़के हत्या कर दी गई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों ने उन्हें खून से लथपथ पाया।
मृतकों की पहचान अप्पासाहेब गोविंद हरवने (58), उनकी पत्नी सुनंदा (48), बेटी स्नेहल (18) और बेटे मकरंद (15) के रूप में हुई है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
अधिकारी ने कहा कि धारदार हथियार से इन लोगों की हत्या की गई। यह हादसा आधी रात के बाद का है।
dharmpath.com dharmpath