कन्हैया कुमार जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस (लीड-1)

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया और देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ(जेएनयूएसयू) के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की जमानत याचिका पर स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा।

पुलिस ने कन्हैया कुमार की जमानत याचिका का यह कहते हुए विरोध किया था कि अभी मामले की जांच चल रही है।

जस्टिस प्रतिभा रानी ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया और बुधवार तक स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493