कन्हैया के शरीर पर चोट के कई निशान

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। देशद्रोह का आरोप झेल रहे जवाहर लाल नेहरू छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) अध्यक्ष कन्हैया कुमार के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। पटियाला हाउस अदालत में वकीलों ने उनकी पिटाई की थी। शुक्रवार को आई चिकित्सकीय रपट में इस बात का खुलासा हुआ है।

यह चिकित्सा रपट दिल्ली पुलिस के उस दावे की पोल खोलती है, जिसके मुताबिक अदालत परिसर में कन्हैया की पिटाई नहीं हुई थी।

राष्ट्रीय राजधानी स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल द्वारा जारी रपट के मुताबिक, “कन्हैया कुमार की नाक व जांघ पर खरोंच के कई निशान हैं। उनके पैर की उंगली पर चोट के निशान पाए गए हैं और उनके पूरे शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं।”

कन्हैया कुमार को पटियाला हाउस अदालत में पेश किया गया था, जहां वकीलों के एक वर्ग ने उनपर व पत्रकारों पर हमला कर दिया था। लेकिन दिल्ली पुलिस आयुक्त बी.एस.बस्सी ने कहा कि कन्हैया की पिटाई के सारे आरोप बेबुनियाद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493