कपड़ों की श्रृंखला लांच कर रही केंडल, केली

लंदन, 1 फरवरी (आईएएनएस)। रिएलिटी टीवी स्टार बहनें केंडल एवं केली जेनर कपड़ों की श्रृंखला लांच करने वाली हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, जेनर बहनें पहले ही हाई स्ट्रीट खुदरा ब्रांड के साथ 20 लाख पाउंड का अनुबंध कर चुकी हैं, जिसके लिए वे टॉपशॉप की श्रृंखला जारी करेंगी।

समाचार पत्र ‘द सन’ के अनुसार एक सूत्र ने बताया, “बातचीत अभी चल रही है, लेकिन टॉपशॉप श्रृंखला के लिए उनके ‘जेनर बहनों’ साथ अनुबंध किया जा चुका है।”

केंडल (19) और केली (17) क्रिस और ब्रूस जेनर की संतान और रिएलिटी टीवी स्टार कर्दाशियां बहनों (किम, कोल, कोर्टनी) की सौतेली बहनें हैं। कहा जा रहा है कि हाई स्ट्रीट ब्रांड ने उनके प्रतिष्ठा को देखते हुए उनके साथ अनुबंध किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493