जे जेड, बेयोंसं सपनों के घर की तलाश में

लॉस एंजेलिस, 1 फरवरी (आईएएनएस)। रैपर जे जेड व गायिका बेयोंसे नोल्स दोबारा माता-पिता बनने से पहले यहां अपने नए घर की तलाश में जुटे हुए हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, यह जोड़ा फिलहाल न्यूयॉर्क शहर में रहता है, लेकिन कैलिफोर्निया में नया घर चाहता है। उन्हें तीन साल की बेटी ब्लू आईवी है।

एक सूत्र ने कहा, “उन्होंने अमेरिका के वेस्ट कोस्ट इलाके में बहुत समय बिताया है। वे जल्द एक बच्चा चाहते हैं और ऐसा जल्द होने की आशा करते हैं।”

45 वर्षीय जे जेड हाल में बेल एयर इलाके में जेनिफर एनिस्टन और जस्टिन थेरॉक्स के घर के करीब प्रॉपर्टी तलाशते देखे गए थे। इसके अलावा अगले दिन पास के एक स्कूल भी गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493