कपिल ने मुंबई में दिया दूसरा रिसेप्शन, बॉलीवुड सेलेब्रिटीज, खिलाड़ी हुए शामिल

मुंबई, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने सोमवार शाम को मनोरंजन और खेल जगत से जुड़े अपने दोस्तों के लिए दूसरा रिसेप्शन रखा। यह कार्यक्रम जुहू के जेडब्ल्यू मैरियट में आयोजित किया गया।

कपिल ने ब्लैक सिल्क बंदगला जैकेट पहनी थी, जिस पर रेशम के धागों से काम किया गया था, वहीं गिन्नी चमचमाते लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

शाम को आयोजित हुए इस कार्यक्रम में मनोरंजन की दुनिया की नामी-गिरामी हस्तियों के साथ खेल-जगत से भी कई दिग्गजों ने भाग लिया। कार्यक्रम में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, कार्तिक आर्यन, कृति सैनन, मनोज बाजपेयी, रेखा और करण जौहर जैसी हस्तियों ने शिरकत की।

इनके अलावा, साइना नेहवाल, अन्नू मलिक, सलीम खान, सोहेल खान, धर्मेद्र, जीतेंद्र, तुषार कपूर, उर्वशी रौतेला, राजू श्रीवास्तव, हरभजन सिंह, वरीना हुसैन, श्रेयस तलपड़े, अमीषा पटेल, नेहा पेंडसे, मंजरी फडनिस, जॉनी लीवर, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, कैलाश खेर, रवीना टंडन, बोनी कपूर, बप्पी लाहिरी, गुरु रंधावा, यो यो हनी सिंह, कनिका कपूर, सुनिधि चौहान, विक्की कौशल और शाम कौशल जैसे सितारों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

शादी में टेलीविजन इंडस्ट्री से कपिल के दोस्त कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती, राजीव ठाकुर, भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया शामिल हुए।

कपिल ने 12 दिसंबर को पंजाब के जालंधर में अपनी प्रेमिका गिन्नी के साथ शादी की थी। शादी हिदू रीति-रिवाज से हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493