मेक्सिको सिटी, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्यूबला की गवर्नर मारथा एरिका अलोंसो और उनके पति सीनेटर व पूर्व गवर्नर राफेल मोरेनो वैले के निधन की पुष्टि करते हुए दुख व्यक्त किया और उनके परिवार व रिश्तेदारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
राष्ट्रपति ने ट्विटर पर लिखा, “सीनेटर राफेल मोरेनो वैले और उनकी पत्नी प्यूबला की गर्वनर मारथा एरिका अलोंसो के रिश्तेदारों के प्रति मेरी दिली संवेदनाएं। बतौर राष्ट्रपति मैं (दुर्घटना के) कारणों की जांच की प्रतिबद्धता लेता हूं।”
‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले लोपेज ओब्राडोर ने दुर्घटना की जानकारी देते दंपित की मौत की आशंका जताई थी। देश की कई राजनीतिक हस्तियों ने मारथा और राफेल के निधन पर शोक जताया है।
dharmpath.com dharmpath