कपिल मिश्रा को मार्शलों ने दिल्ली विधानसभा से बाहर किया

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आम) के बागी विधायक कपिल मिश्रा को बुधवार को मार्शलों ने दिल्ली विधानसभा से बाहर कर दिया।

मिश्रा अपने मुंह के चारों ओर एक कपड़ा बांधे और हाथ में एक पोस्टर लिए विधानसभा अध्यक्ष के आसन के पास पहुंच गए। पोस्टर पर लिखा था कि आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी में राज्यसभा की सीटें बेची है। इसके बाद उन्हें सदन से जबरन बाहर कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493