मुंबई, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। ऋषि कपूर को अपनी आगामी फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ के लिए तैयार होने में पांच घंटों से भी ज्यादा का समय लगा।
फिल्म में ऋषि के मेकअप के लिए ‘द क्यूरीयस केस’ में ब्रैड पिट और ‘सात खून माफ’ में प्रियंका चोपड़ा का लुक तैयार करने वाले और तीन बार के ऑस्कर विजेता ग्रेग केन्नोम की सेवा ली गई है।
ऋषि ने ट्विटर पर अपनी इस खास लुक की तस्वीर साझा की है।
अभिनेता ने साथ ही लिखा, “टीजर तस्वीर। प्रख्यात मेकअप आर्टिस्ट ग्रेग केन्नोम ‘कपूर एंड सन्स’ के लिए मेरा मेकअप करते हुए। पांच घंटों तक कुर्सी पर।”
तस्वीर में ऋषि के लुक से पता चलता है कि वह फिल्म में एक वृद्ध व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट, फवाद खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हैं।
फिल्म का निर्माण करन जौहर कर रहे हैं, जो अगले साल 18 मार्च को प्रदर्शित होगी।
dharmpath.com dharmpath