सऊदी अरब के अस्पताल में आग, 25 मरे, 100 से ज्यादा घायल

जाजान प्रांत के नागरिक सुरक्षा के प्रवक्ता याहया अल-कहतानी ने कहा कि आग जाजान जनरल अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित इंटेंसिव केयर युनिट (आईसीयू) व प्रसूति विभाग में लगी।

उन्होंने कहा कि देर रात 2.10 बजे (बुधवार 2310 जीएमटी) आग की सूचना मिली और उन्होंने तुरंत अग्निशमन दल, सुरक्षाबल, बचाव एवं चिकित्सा टीमों सहित 21 टीमें मौके पर भेजीं।

उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और घायलों को जिले के निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजह की जांच चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493