कप्तान के तौर पर मेरी सबसे बुरी हार : मैथ्यूज

जोहानसबर्ग, 15 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से मिली हार के बाद श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने कहा है कि उनकी एक कप्तान के तौर पर यह सबसे बुरी हार थी।

मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे एवं अंतिम टेस्ट मैच में श्रीलंका को पारी और 118 रनों से मात दी। श्रीलंकाई बल्लेबाजी इस मैच में इस कदर ढह गई कि एक ही दिन में वह अपनी दोनों पारियों में ऑल आउट हो गई।

इससे पहले मैथ्यूज की कप्तानी में ही श्रीलंका को न्यूजीलैंड के खिलाफउ 0-2 से हार मिली थी लेकिन उस श्रृंखला में टीम ने अच्छी प्रतिस्पर्धा भी दिखाई थी।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने मैथ्यूज के हवाले से लिखा है, “मैंने कई हार देखी हैं, लेकिन एक कप्तान के तौर पर यह मेरी सबसे बुरी हार है। हमसे उम्मीद थी की हम पहले से बेहतर करेंगे लेकिन टीम में कोई सुधार नहीं हुआ है।”

उन्होंने कहा, “हमारे बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया, जिनमें मैं भी शामिल हूं। हम सभी ने अच्छी शुरुआत की लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके। गेंदबाजों को मौका देने के लिए हमें रन बनाने की जरूरत थी।”

मैथ्यूज ने इस श्रृंखला में श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक 178 रन बनाए हैं जबकि उनके बाद कुशल मेंडिस ने इस श्रृंखला में 138 रनों का योगदान दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493