ट्रंप की टीम ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए 9 करोड़ डॉलर जुटाए

ट्रंप की उद्घाटन समिति ने निगमों से मिलने वाले दान के लिए 10 लाख डॉलर की सीमा निर्धारित की है, जबकि व्यक्तियों के लिए कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है। नौ करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता राष्ट्रपित बराक ओबामा के दो शपथ ग्रहण समारोहों के लिए जुटाई गई रकम के मुकाबले बहुत ज्यादा है।

ओबामा की टीम ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए दान की सख्त सीमा तय की थी। उनकी टीम शपथ समारोह के लिए 2009 में 5.5 करोड़ जबकि 2013 में 4.3 करोड़ जुटा पाई थी।

ट्रंप ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए अमेरिकी इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति के मुकाबले सबसे ज्यादा रकम जुटाया है, लेकिन उनकी समिति ने पैसा कैसे खर्च होगा इस बारे में जानकारी देने से मना कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493