कबड्डी खिलाड़ी रोहित को न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्तर के कब्ड्डी खिलाड़ी रोहित चिल्लर को दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को उनकी पत्नी की आत्महत्या के मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है।

रोहित को दिल्ली पुलिस ने 21 अक्टूबर को मुंबई से गिरफ्तार किया था।

उनकी गिरफ्तारी से तीन दिन पहले रोहित की पत्नी ने आत्महत्या की थी। रोहित को 23 अक्टूबर को दिल्ली लाया गया था।

रोहित को मंगलवार को तीस हजारी अदालत में महानगर दंडाधिकारी के सामने पेश किया गया जिन्होंने रोहित को आठ नवंबर तक हिरासत में भेजा है। इससे पहले वह दो दिनों तक पुलिस हिरासत में थे।

21 अक्टूबर को रोहित के पिता विजय सिंह को चार नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

रोहित के परिवार को पिछले गुरुवार को पुलिस ने पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस दिया था, लेकिन घरवाले घर पर ताला लगाकर फरार हो गए।

27 वषीर्या ललिता का शव 18 अक्टूबर को उनके पिता करण सिंह ने पंखे से लटका पाया था। वह अपने घर में अकेली रह रही थीं, जबकि उनके ससुराल वाले कांझावाला में रह रहे थे।

रोहित और ललिता की शादी इसी साल मार्च में हुई थी।

ललिता ने दो घंटे का एक ऑडियो मैसेज और एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उन्होंने लिखा था, मैं इतनी मजबूत नहीं हूं कि यह सब बर्दाश्त कर सकूं। मैंने सब कुछ छोड़ने का फैसला कर लिया है।

ललिता के पिता करण सिंह की शिकायत पर रोहित और उनके परिवार वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493