कबड्डी पर आधारित फिल्म का निर्देशन करेंगी अश्विनी अय्यर

मुंबई, 6 नवंबर (आईएएनएस)। ‘बरेली की बर्फी’ की निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी कबड्डी के खेल पर आधारित एक फिल्म का निर्देशन करेंगी।

वर्तमान में अश्विनी ‘फॉक्स स्टार स्टूडियोज’ की क्रिएटिव टीम के साथ मिलकर फिल्म की पटकथा लिख रही हैं।

एक बयान में अश्विनी ने कहा, “मेरी सोच हमेशा से ऐसी कहानियां बताने की रही हैं, जो दिल से आए और इसके लिए मुझे अपनी जैसी सोच वाली रुचा और फॉक्स स्टार स्टूडियोज से उनकी टीम का साथ मिला। मैं उस कहानी के निर्देशन के लिए पूरी तरह से तैयार हूं, जो मेरे दिल के करीब है।”

‘फॉक्स स्टार स्टूडियोज’ की चीफ क्रिएटिव ऑफिसर रुचा पाठक ने कहा कि उनकी टीम इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रही है और इसके तहत टीम कबड्डी के विषय पर शोध कर रही है।

रुचा ने कहा कि उनकी टीम ने एक सुझाव भी तैयार किया है, जो उनके अनुसार, अश्विनी के लिए पूरी तरह से सही है।

उन्होंने कहा, “अश्विनी का कहानी सुनाने और दर्शाने का तरीका एकदम अनूठा है, जैसा कि हमने ‘निल बटे सन्नाटा’ और ‘बरेली की बर्फी’ जैसी फिल्मों में देखा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493