मिस्र ने रियाद पर मिसाइल हमले की निंदा की

काहिरा, 6 नवंबर (आईएएनएस)। मिस्र ने सऊदी अरब पर यमन के शिया हौती विद्रोहियों द्वारा किए गए बैलिस्टिक मिसाइल हमले की कड़ी निदा की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मिस्र के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के हवाले से बताया, “मिस्र सरकार और यहां के लोग सऊदी अरब की सरकार ओर लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़े हैं। साथ ही सऊदी अरब द्वारा इस तरह के बर्बर हमलों के खिलाफ अपनी रक्षा करने और स्थिरता लाने के लिए उठाए गए कदमों का समर्थन करते हैं।”

हौती नियंत्रित समाचार एजेंसी सबा के मुताबिक, हौती विद्रोहियों ने शनिवार रात रियाद के किंग खालिद अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लंबी दूरी की मिसाइल दागी थी।

सऊदी अरब सरकार का कहना है कि यह मिसाइल हवाईअड्डे के उत्तर में जा गिरी और इसमें विस्फोट हो गया। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493