कबड्डी लीग : करीब आकर घर में दूसरा मैच हारी मुंबई

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। प्रो-कबड्डी लीग के सीजन-5 में शनिवार को पुनेरी पल्टन के खिलाफ खेले गए मैच में यू-मुंबा को दूसरी बार घर में हार का सामना करना पड़ा। पुणे ने मुंबई को 26-24 से मात दी।

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। प्रो-कबड्डी लीग के सीजन-5 में शनिवार को पुनेरी पल्टन के खिलाफ खेले गए मैच में यू-मुंबा को दूसरी बार घर में हार का सामना करना पड़ा। पुणे ने मुंबई को 26-24 से मात दी।

दूसरे हाफ में अच्छी वापसी करते हुए इस लीग में पुणे ने दूसरी बार मुंबई को मात दी। इससे पहले 28 जुलाई को खेले गए मैच में पुणे ने मुंबई को 33-21 से मात दी थी।

कप्तान दीपक हुड्डा ने सफल रेड मारते हुए पुनेरी पल्टन का खाता खोला। मुंबई के लिए श्रीकांत जाधव ने अंक लेकर स्कोर बराबर किया।

दोनों टीमों के बीच मैच बराबरी का नजर आ रहा था। कोई भी टीम किसी भी मामले में कम नजर नहीं आ रही थी। श्रीकांत जाधव और काशीलिंग अदाके जैसे रेडर और सुरिंदर सिंह की रेडिंग के दम पर मुंबई ने पुणे पर किसी तरह 6-4 की बढ़त बनाई।

मुंबई ने पहले हाफ की समाप्ति के लिए बचे सात मिनट में पुणे को ऑल आउट कर 11-5 से अपनी बढ़त को मजबूत करने की कोशिश की। कप्तान अनूप कुमार के नेतृत्व में अच्छी कोशिश करते हुए पहले हाफ में मुंबई ने पुणे पर 15-9 की बढ़त बनाई।

दूसरे हाफ में मुंबई ने पुणे पर अपना पलड़ा भारी रखा था। पुणे ने रेडर संदीप नरवाल के दम पर दो अंक हासिल किए और स्कोर 11-17 किया।

इस बीच काशीलिंग ने दो रेड अंक मारते हुए मुंबई को 19-13 से बढ़त दिला दी। हालांकि, अपना प्रयास जारी रखते हुए पुणे ने मुंबा को मैच की समाप्ति के लिए बचे अंतिम छह मिनट में ऑल आउट कर स्कोर 19-20 किया।

पुणे अपनी फॉर्म में वापस लौट रही थी और मुंबई अपनी लय खोती नजर आ रही थी। मुकाबला अब बराबरी पर आ चुका था। ऐसे में मुंबई ने पुणे के रेडर और कप्तान दीपक को आउट कर अपनी बढ़त 22-20 की। हालांकि, अपने अच्छे डिफेंस के दम पर पुणे ने मुंबई के रेडर को आउट कर अपने कप्तान दीपक की मैट पर वापसी करवाई और स्कोर 21-22 किया।

अंतिम बचे तीन मिनट दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण थे। कौन सी टीम जीतेगी और किसे हार का सामना करना पड़ेगा, यह मुश्किल नजर आ रहा था। दीपक ने एक बोनस अंक लेकर और फिर अपने अच्छे डिफेंस से मुंबई के रेडर को आउट कर 24-23 से बढ़त हासिल की।

पुणे के रेडर मोनू को आउट कर मुंबई ने 24-24 से स्कोर बराबर ही किया था कि पुणे ने एक बार फिर एक अंक से बढ़त हासिल कर स्कोर 25-24 कर लिया। इसके बाद रेड मारने आए कप्तान अनूप को बाहर करते हुए पुणे ने 26-24 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493