कबड्डी विश्व कप-2015 के लिए पंजाब ने प्रबंधक कमिटी गठित की

चंडीगढ़, 30 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब की मेजबानी में इसी वर्ष होने वाले कबड्डी विश्व कप के छठे संस्करण के सफल आयोजन के लिए पंजाब सरकार ने प्रबंधकीय कमिटी गठित कर दी। पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

यह प्रबंधकीय कमिटी कबड्डी विश्व कप-2015 की संपूर्ण रूपरेखा तैयार करेगा और टूर्नामेंट के सफल आयोजन की पूरी जिम्मेदारी संभालेगा।

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को कमिटी का चीफ पैट्रन और उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को चेयरमैन बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि सुखबीर राज्य के खेल मंत्री भी हैं।

प्रवक्ता अनुसार राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भुंदड़ और ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका कमिटी के सीनियर वाईस चेयरमैन बनाए गए हैं। राजस्व व पुनर्वास और सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, खेल विभाग के मुख्य संसदीय सचिव पवन कुमार टीनू व ओलम्पिक खेल चुके विधायक परगट सिंह कमिटी के वाईस चेयरमैन होंगे।

पुनीत चंडोक कमिटी के कोआर्डीनेटर व खेल विभाग के निदेशक प्रबंधकीय सचिव नियुक्त किए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493