अफगानिस्तान, तालिबान के बीच बातचीत कराएगा पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 30 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान, अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच दूसरे दौर की वार्ता करवाएगा। यह घोषणा गुरुवार को की गई।

रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, यह घोषणा विदेश कार्यालय के प्रवक्ता काजी खलीलुल्ला ने की।

खलीलुल्ला ने वार्ता के समय और स्थान का खुलासा नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अफगानिस्तान नीत मेलमिलाप की प्रक्रिया में मदद कर रहा है और इसे समर्थन दे रहा है।

पहले दौर की वार्ता सात जुलाई को इस्लामाबाद से 60 किलोमीटर दूर पहाड़ी क्षेत्र मुरी में हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493