‘कबाली’ के लिए वक्त निकालेंगी जैकलिन

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ के प्रचार में व्यस्त अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीज का कहना है कि वह रजनीकांत अभिनीत ‘कबाली’ देखने के लिए वक्त निकालेंगी।

जैकलिन ने आईएएनएस से कहा, “मैं रजनीकांत की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और श्रीलंका में भी बहुत प्रशंसक हैं। उम्मीद है कि अपनी आगामी फिल्म के प्रचार के बीच मुझे कुछ वक्त ‘कबाली’ देखने के लिए मिलेगा। मैं फिल्म देखना चाहती हूं।”

पा. रंजीत द्वारा निर्देशित फिल्म में रजनीकांत एक डॉन की भूमिका में हैं, जो मलेशिया में तमिलों के हक की लड़ाई लड़ता है।

इसमें राधिका आप्टे, किशोर, दिनेश, कलैअरशन, धन्सिका, रितिका और विंस्टन चाओ जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

वहीं, ‘ढिशूम’ में जैकलिन, जॉन अब्राहम और वरुण धवन हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493