मेक्सिको सिटी, 23 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जेनेरियो में अगले माह शुरू हो रहे ओलम्पिक खेलों में मेक्सिको पुरुष वॉलिबॉल टीम पूरे 48 साल बाद वापसी करेगी।
रियो में यह ओलम्पिक खेल पांच से 21 अगस्त के बीच खेले जाएंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मेक्सिकन टीम के सदस्य जॉर्ज किनोन्स ने शुक्रवार को कहा कि टीम को इन ओलम्पिक खेलों से काफी उम्मीदें हैं।
किनोन्स ने कहा, “ओलम्पिक खेलों के बेहतरीन अनुभव के लिए मेक्सिको तैयार है। हम जीतने के लिए तैयार हैं। खेल प्रतियोगिता में शीर्ष स्तर को पाने की बारी अब हमारी है।”
मेक्सिको की टीम रियो ओलम्पिक-2016 से पहले अर्जेटीना के खिलाफ अपने अभ्यास सत्र की पुष्टि का इंतजार कर रही है।
ओलम्पिक खेलों में मेक्सिको का सामना ब्राजील, अमेरिका, कनाडा, फ्रांस और इटली से होगा।
dharmpath.com dharmpath