कबीर खान ने ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग शुरू की

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। निर्देशक कबीर खान ने लद्दाख में आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं।

कबीर ने बुधवार रात को ट्विटर पर शूटिंग स्थल की तस्वीर साझा की। निर्देशक ने साथ ही यह भी साझा किया कि फिल्म की टीम में 200 लोग शामिल हैं और वे नई फिल्म की शूटिंग का इंतजार कर रहे हैं।

कबीर ने बुधवार रात को ट्वीट कर कहा, “कल यहां ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग शुरू होगी..लद्दाख। टीम के सभी 200 सदस्य नई जलवायु के अभ्यस्त हो गए हैं और शूटिंग के लिए तैयार हैं।”

यह पहली बार नहीं है, जब सलमान कबीर के साथ काम करेंगे।

दोनों ने 2012 में ‘एक था टाइगर’ और पिछले साल की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में भी साथ काम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493